प्रवेश के नियम:-

  • महाविद्यालय में प्रवेश हेतु बु० वि० झांसी की वेबसाइट में छात्र /छात्रा को स्वयं रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

  • ऑनलाइन आवेदन से पूर्व प्रवेशार्थी महाविद्यालय के काउंटर से उपलब्ध विषय तथा विषय ग्रुपों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

  • छात्र/छात्रा द्वारा ऑनलाइन आवेदन में जिन विषयों का उल्लेख किया जाता है किंतु विश्वविद्यालय को आवंटित विषय ग्रुप तथा उन ग्रुपों में उपलब्ध सीटों के सापेक्ष ही प्रवेशार्थी को विषय ग्रुप आवंटित किये जायेगें।

  • वि०वि० द्वारा मेरिट सूची जारी कराने के उपरांत छात्र/छात्रा को प्रवेश फार्म के साथ फोटो, हाई स्कूल एवं अंतिम शिक्षा के अंकपत्र / प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र अंतिम संस्था का स्थानान्तरण प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र संलग्न कर प्रवेश समिति के सम्मुख उपस्थित होना पड़ेगा।

  • द्वितीय/तृतीय वर्ष की कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र/छात्रा निर्धारित आवेदन पत्र के साथ हाईस्कूल प्रथम / द्वितीय वर्ष की अंकतालिका एवं जाति प्रमाण पत्र की छाया प्रति संलग्न करना अनिवार्य है।

  • अपूर्ण अथवा त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र प्रवेश समिति द्वारा स्वीकार नही किया जायेगा।

  • महाविद्यालय की प्रवेश समिति द्वारा नियमानुसार प्रवेश दिया जायेगा।

  • प्रवेश फार्म में अपना नवीनतम सम्पर्क न० अवश्य लिखे ताकि छात्र/छात्रा को जरुरी सूचनायें दी जा सकें।

  • प्रवेश के उपरांत अपना परिचय पत्र तथा पुस्तकालय कार्ड अवश्य बनवा लें। परिचय पत्र के बिना महाविद्यालय में प्रवेश वर्जित होगा।

  • सभी छात्र/छात्राओं की कक्षाओं में 85% उपस्थित अनिवार्य है इससे कम उपस्थिति पर परीक्षा में सम्मिलित होना सम्भव नहीं।

  • सभी छात्र/छात्रा अपना परीक्षा फार्म स्वय ऑनलाइन भर कर उसका प्रिन्ट ऑउट निर्धारित तिथि तक महाविद्यालय में अवश्य जमा कर दें।