पुस्तकालय एवं वाचनालय

महाविद्यालय के पास प्रत्येक विषय के लिए आधुनिक उपयोगी पुस्तकों उपकरणों सुविधाओं एवं साज-सज्जा से युक्त पुस्तकालय है। पुस्तकालय में मासिक पत्रिका सप्ताहिक एवं दैनिक पत्र पत्रिकायें उपलब्ध है। पुस्तकालय कार्ड बनवाने के लिए सभी छात्रों को अपना परिचय-पत्र एवं शुल्क रसीद एक कलर फोटो लेकर पुस्तकालय अध्यक्ष से सम्पर्क स्थापित कर पुस्तकालय कार्ड की दोनों प्रतियाँ प्राप्त करनी होंगी जिससे उसे पुस्तकालय की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।

आवश्यक निर्देश:-

  • पुस्तकालय से प्रत्येक छात्र को 2 पुस्तकें 15 दिनों के लिय प्रदान की जायेगी।

  • पुस्तकें लेने के लिये परिचय पत्र तथा पुस्तकालय कार्ड लाना अनिवार्य है।

  • विलम्ब से पुस्तक जमा करने पर महाविद्यालय द्वारा निर्धारित अर्थ दण्ड जमा करना होगा।

  • खोई या क्षतिग्रस्त पुस्तक का पूरा मूल्य जमा करना होगा।

  • पुस्तकालय कार्ड खो जाने पर 30 रु० शुल्क जमा कर दूसरा कार्ड बनवाया जा सकता है।

छात्रवृत्ति आवेदन पत्र

छात्रवृत्ति आवेदन फार्म ऑनलाइन (scholarship.up.gov.in@scholarships.gov.in) भरने के उपरान्त शासन द्वारा निर्धारित तिथि तक छात्रवृत्ति आवेदन-पत्र स्वीकार किया जायेगा। सामान्य जाति/अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़ी जाति/अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं के छात्रवृत्ति फार्म सम्पूर्ण सूचनाओं सहित तीन प्रतियों में महाविद्यालय में जमा होगा।