प्रबन्धक की कलम से

मुझे नगर बबेरू एवं जनपद (बाँदा) की बुद्धिजीवी जनता को सूचित करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि स्व० गया प्रसाद महाविद्यालय भभुवा बबेरू (बाँदा) अपनी स्थापना से ही अग्रोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर है। इस महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 24 मई 2007 में छात्र/छात्राओं के आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर गुणात्मक एवं रचनात्मक उच्च शिक्षा प्रदान करने की दृष्टि से की गयी है। जिससे उनके मानसिक बौद्धिक तथा चारित्रिक विकास में महाविद्यालय अपनी भूमिका का निर्वाहन कर सके।

महाविद्यालय को बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी से कला संकाय सन् 2008, शिक्षासंकाय (बी.एड.) सन् 2015 एवं बी.एस.सी. सन् 2016 से सम्बद्धता प्राप्त है। संस्थागत विद्यार्थी के रूप में प्रवेश लेकर अपने भविष्य के सपनों को साकार कर सकेंगे। एवं अभिभावकगण अपने अमूल्य मत-भावनाओं द्वारा अधिगम के सृजन में सकारात्मक सहयोग करते रहेंगे। मैं अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं के सहयोग की कामना इस आशा से करता हूँ कि हमारे भविष्य वर्तमान की मूल सत्ता विकास की धारा निरन्तर रूप में प्रवाहित हो जिसका उत्साह यह महाविद्यालय हो जिससे जिससे बबेरू बाँदा की धरती शस्यश्यामला और जन गण मन धन्य हो।

इसी मंगलमय कामना के साथ में महाविद्यालय के प्रवक्ताओं एवं प्राचार्य को साधुवाद देना चाहता हूँ। और कामना करता हूँ कि उनकी भूमिका में सक्रियता आये और भविष्य में यह निर्धन क्षेत्र का महाविद्यालय शिक्षा में राष्ट्रवाद के विकास की धुरी बनकर हिमालय के तुल्य अविचल रहे।

रामकिशोर सिंह

प्रबन्धक

स्व. गया प्रसाद महाविद्यालय, भभुवा (बाँदा)